महासमुंद: 02 अक्टूबर को गांधी ग्राम तमोरा में बापू स्मृति उद... - CG Sandesh

महासमुंद: 02 अक्टूबर को गांधी ग्राम तमोरा में बापू स्मृति उद्यान का अतिथियों ने किया लोकार्पण

महासमुंद: जिले के बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम तमोरा में प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी शनिवार 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती का आयोजन किया गया। अतिथियों ने महात्मा गांधी की 152वीं जयंती वर्ष के अवसर पर तमोरा में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव वर्चुअल माध्यम से जुडे़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेन्द्र चंद्राकर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सीमा निर्मलकर, जनपद सदस्य थानसिंग दीवान, ग्राम सरपंच खुमेश्वरी दीवान, कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा तथा अन्य अतिथियों द्वारा बापू स्मृति उद्यान का लोकार्पण किया गया।

बता दें कि बागबाहरा विकासखंड के ग्राम तमोरा को गांधी ग्राम का दर्जा प्राप्त है। बापू स्मृति उद्यान लगभग 09 लाख 56 हजार रुपए की लागत से निर्मित हुई है। इस दौरान मंचस्थ अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। अतिथियों ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान 2021 टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् एनीमिक बालिकाओं, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं तथा कुपोषित बच्चों को गरम भोजन अतिथियों द्वारा परोसा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें