युवाओं के प्रयास से महान पुरुषों की जयंती के उपलक्ष में  (PH... - CG Sandesh

युवाओं के प्रयास से महान पुरुषों की जयंती के उपलक्ष में (PHE ) विभाग गरियाबंद द्वारा हैंड पंप खनन किया गया।

मैनपुर.  ग्राम पंचायत खोखमा में राष्ट्रपिता- स्व,महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री -स्व, लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े धूमधाम से -युवा साथी एवं ग्रामीणों के साथ मनाया गया और- महान पुरुषों की जयंती के उपलक्ष में ग्राम- खोखमा में नए (हैंडपंप ) की पूजा अर्चना कर खनन प्रारंभ किया गया ज्ञात हो कि -युवा ब्लाक अध्यक्ष, वैध राज संघ जिला सचिव गरियाबंद- यशवंत कुमार यादव, 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) के दिन ग्राम - खोखमा दौरा में आए थे तो ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या बताई थी. 

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए -यशवंत कुमार यादव ने - सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) को अवगत कराया उसके बाद पीएचई विभाग ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के उपलक्ष में पीएचई विभाग जिला गरियाबंद द्वारा ग्राम -खोखमा में नए (हैंडपंप) का पूजा अर्चना कर खनन प्रारंभ किया गया और- राष्ट्रपिता स्व, महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के उद्देश्य से खोखमा में युवा साथियों एवं ग्रामीणों के द्वारा (हैंड पंप )के पास सफाई किया गया ।


जिसमें प्रमुख रूप से- युवा ब्लॉक अध्यक्ष अमलीपदर - पंकज मांझी, काग्रेस कार्यकर्ता- नीलकंठ यादव, राज यादव, श्री रामप्रसाद नेताम सरपंच ग्राम- पंचायत खोखमा , श्री तरेश नागेश उपसरपंच ग्राम पंचायत- खोखमा , श्री अमरसिंह यादव -शाला विकास समिति अध्यक्ष, श्री नाभोराम पुजारी, श्री भुजबल नागेश, राधेश्याम यादव, अनिल निषाद,तिलचद सोरी, बैकुंठ, निरंजन, मेघनाथ,चैतन,टेकराम, धनेश्वर, रतिराम, देवनारायण, खगेश्वर,देवनाथ, कुमार सिंह, तुकाराम,निर्बल, सीताराम एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें