महासमुंद: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली शिविर में 44 मानसिक रोग के मरीज मिले
महासमुंद: 04 अक्टूबर 2021 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे, डा छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें 44 मानसिक रोग के मरीज को चिहाँकित किया गया । सभी को नि:शुलक जांच कर परामर्श दिया गया। मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 04 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया गया है।
हर माह के प्रथम सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में मानसिक स्वास्थ्य जांच परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। द्वितीय सोमवार को सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र बसना, तृतीय सोमवार पिथौरा। चतुर्थ सोमवार को बागबहरा में मानसिक स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर पुर्व से प्रस्तावित है। आज के मानसिक स्वास्थ्य शिविर में खंड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली डॉ नारायण साहू, बीपीए सीतल सिह, जिला स्तर से टीम मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, डॉ जनक जेरी चिरायू सहायक चिकत्सा अधिकारी, देव कुमार डडसेना योगा प्रशिक्षक के सहयोग रहा।