महासमुंद: जिला चिकित्सालय में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन 06 अक्टूबर को
महासमुंद: कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार
एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. मंडपे के मार्गदर्शन में
एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन
जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद के द्वारा जिला चिकित्सालय महासमुंद में 06 अक्टूबर को प्रातः 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक किया जाएगा।
जिसमें समस्त कैंसर
संभावित मरीजों का जांच एवं उपचार कैंसर रोग विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) दिल्ली डॉ.
दिनेश पेंडारकर एवं राज्य नोडल अधिकारी कीमोथेरेपी मध्यप्रदेश डॉ. सी.एम.त्रिपाठी
द्वारा सुबह 09ः00 बजे से 11ः00 बजे तक किया जाएगा। कैंसर कैंप में 30 वर्ष से अधिक उम्र
के समस्त पुरूष एवं महिलाओं के ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की
जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी
नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए अधिक से अधिक
मरीज सम्मिलित होकर कैम्प का लाभ लें। अग्रिम पंजीयन के लिए ज़िला नोडल अधिकारी
(एन.सी.डी.) डॉ. अनिरूद्ध कसार के मोबाइल नंबर 97132-09555 या जिला चिकित्सालय
महासमुंद से संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई मरीज जिला अस्पताल आने में असमर्थ हो तो
अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गूगल मीट के माध्यम से भी जुड़ सकते है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें