महासमुंद: दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 08 अक्टूबर तक प्रविष्... - CG Sandesh

महासमुंद: दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए 08 अक्टूबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित

महासमुंद: दानवीर भामाशाह सम्मान 2021 के अंतर्गत दानशीलता, सौहार्द्र एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था को एक लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था की प्रविष्टियां 08 अक्टूबर 2021 तक जिला कार्यालय उप संचालक समाज कल्याण महासमुन्द को उपलब्ध करा सकते हैं।

समाज कल्याण के उप संचालक संगीता सिंह ने बताया कि दानवीर भामाशाह सम्मान के लिए आवेदकों को व्यक्ति एवं संस्था का पूर्ण परिचय देना होगा एवं छत्तीसगढ में निवासरत् या कार्यरत् हो। व्यक्ति या संस्था का पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय हो ऐसे लोग प्रविष्टियां भेजें। पुरस्कार के ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी। दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं अन्य पुुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विस्तृत विवरण होना चाहिए। उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों, पत्र-पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी। निरंतर क्रियाशील एवं निर्विवाद होने के विषय में जिला कलेक्टर की अनुशंसा, चयन होने की दशा में पुरस्कार ग्रहण करने की लिखित सहमति एवं पासपोर्ट साईज 03 फोटोग्राफ संलग्न करना होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें