महासमुंद: सफलता की कहानी: जीवन ज्योति बीमा से समूह के दीदीयों को दुःख के समय में मिला आर्थिक लाभ
महासमुंद: परिवार में मुखिया का होना बहुत जरूरी है, जहां मुखिया नहीं होता वह
परिवार बिखर जाता है, यदि मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो घर की आर्थिक
स्थिति में गहरा असर पड़ता है। इस विपत्ति के समाधान के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण
आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत गरीब महिला समूह के परिवार में बीमा करवाने के लिए
प्रयास किया जा रहा है, इस योजना के अंतर्गत ना सिर्फ बिहान के कैडरों
(सक्रिय महिला FLCRP बैंक मित्र बीमा सखी) द्वारा बीमा करवाने के लिए कैंप
लगाकर प्रचार- प्रसार किया जाता है, बल्कि किसी कि मृत्यु हो जाने पर सहारा बनके सामने
आती है। बैंक से बीमा करवाने एवं बीमा कि राशि आ जाने तक बैंक से समन्वय कर बिहान
की कैडरों द्वारा मदद किया जाता है।
महासमुंद ज़िले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम अमुर्दा
निवासी गायत्री साहू एवं ग्राम हरनादादर के सामारिन बाई बिहान समूह में जुड़ी है, उन्हें बिहान योजना
अंतर्गत बीमा के लाभ का पहले से जानकारी दिया गया था। इनके परिवार में इनके पति
एवं इन्होंने परिवार के भविष्य के लिए बीमा करवाया था। दोनों के पति के आकस्मिक
निधन के बाद परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा, इस परिस्थिति में बीमा सखी गायत्री सिन्हा FLCRP बैंक मित्र द्वारा इनका
बीमा क्लेम फॉर्म भरकर आकस्मिक निधन होने पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का
क्लेम फॉर्म भरकर ग्रामीण बैंक एवं स्टेट बैंक बागबाहरा में 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम
की राशि दिलवाने में सहयोग प्रदान किया। समूह की दीदी जिन्हें विपत्ति के समय
आर्थिक लाभ मिल पाया है। इसके लिए गायत्री साहू एवं सामारिन बाई, (हितग्राही एवं समूह
सदस्य) दीदियों का सभी के लिए सन्देश है, अपने परिवार के भविष्य के सुरक्षा के लिए केवल घर के
पुरुष ही नहीं महिलाओं को भी बीमा अनिवार्य रूप से कराना चाहिये।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें