महासमुंद : आजादी का अमृत महोत्सव : वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आयुर्वेद विभाग महासमुन्द द्वारा वार्ड क्रमांक 26 क्लबपारा के ऑगनबाड़ी क्रमांक 01 में वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ एस.आर. पटेल ने बताया कि शिविर में 37 विरष्ठ नागरिकों का रक्त शर्करा, रक्त चाप, वजन एवं अन्य जॉच कर उन्हंे स्वस्थ रहने के लिए उत्तम आहार-विहार एवं योग संबंधित पॉम्प्लेट तथा आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद्राकर, स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। शिविर का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें