महासमुंद: मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, अंत... - CG Sandesh

महासमुंद: मिनी माता सम्मान के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

महासमुंद: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) के लिए विभिन्न वर्गों से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं से आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गये हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सम्मान महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। इसके तहत किसी एक महिला अथवा संस्था को दो लाख रूपए की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के तौर पर दिये जाने का प्रावधान है।

पुरस्कार के लिए निर्धारित आवेदन पत्र ज़िले के विकासखंड स्तर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों तथा ज़िला स्तर पर महिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय महासमुंद में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है। उक्त तिथि के पश्चात् प्राप्त प्रविष्टियों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें