महासमुंद: जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 07 अक्टूब... - CG Sandesh

महासमुंद: जिला रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैम्प 07 अक्टूबर को

महासमुंद: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरूवार 07 अक्टूबर को रोजगार कार्यालय परिसर में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस प्लसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक ‘‘(आईसीआई बैंक) सेल्स एकेडमी रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा ‘‘सेल्स ऑफिसर‘‘ के 11 पद के लिए स्नातक आवेदकों की भर्ती 14 हजार रुपए या अधिक के मासिक वेतन पर की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते है। उन्होंने कहा है कि आवेदकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होना होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें