छत्तीसगढ़ के आत्महत्या करने वाले 550 किसानों के परिवारों को भ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के आत्महत्या करने वाले 550 किसानों के परिवारों को भी 50-50 लाख मुहावजा दें राज्य सरकार- युमेन्द्र कश्यप

मैनपुर- युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप नें भूपेश बघेल की लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को 50-50 लाख रुपए देनें की घोषणा पर प्रदेश सरकार पर वार करते हुए कहा कि- यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक संसाधनों का दुरुपयोग और छत्तीसगढ़वासियों के हितों पर कुठाराघात है। छत्तीसगढ़ के किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य एकमुश्त में तो प्रदेश सरकार आर्थिक तंगी का रोना रो रही है। मुख्यमंत्री अपनें प्रदेश के किसानों के साथ राजीव न्याय योजना में हो रहे अन्याय से आंखें मुंदकर किसी दूसरे प्रदेश में इस तरह के घोषणाएं कर रहे हैं। श्री कश्यप नें कहा कि- प्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में आत्महत्या करने वाले 550 किसानों के घरों तक प्रदेश का कोई मंत्री तक नहीं पहुंचा।

मुख्यमंत्री अब प्रदेश की जनता को बताएं कि लखीमपुर खीरी के मृत किसानों को देनें के लिए करोड़ों रुपए आखिर किस मद से जुटायेंगे ? मुख्यमंत्री की यह घोषणा संवैधानिक और संघीय व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ है। जब उत्तरप्रदेश सरकार मृत किसानों के नाम पर 45-45 लाख रुपए, उनके एक परिजन को शासकीय नौकरी और घायलों को 10-10 लाख रुपए देनें की घोषणा कर चुकी है, तब मुख्यमंत्री किस संवैधानिक व्यवस्था और अधिकार से अन्य प्रदेश की सरकार व्यवस्था को ध्वस्त करनें की कोशिश कर रहे हैं। श्री कश्यप नें कहा कि- प्रदेश के कल्याण और विकास के बजाए यहां के आर्थिक संसाधनों को अपनें राजनीतिक स्वार्थों के लिए मशगूल हैं। यह प्रदेश के जनता के प्रति गैर जिम्मेंदराना रवैया है। प्रदेश के आत्महत्या करनें वाले 550 किसानों के परिवारों को भी 50-50 लाख मुहावजा प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाए।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें