महासमुंद: बाल सम्प्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार में किया गया मानस... - CG Sandesh

महासमुंद: बाल सम्प्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार में किया गया मानसिक स्वास्थ्य पर चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

महासमुंद: राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन के तहत, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे और डॉ छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर 10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, बाल सम्प्रेक्षण गृह बरोंडा बाजार में, मानसिक स्वास्थ्य पर चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रथम,द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ आने वाले को प्रमाण पत्र जारी करने कहा गया एवं मोटीवेशन स्पीच भी दिया गया। योग,साधना के लाभ भी बताये। सभी 17 बच्चों को बारी बारी से मनोसामाजिक जांच परामर्श किया गया। चित्र लेखन प्रतियोगिता में सभी बब्चो ने भाग लिया।


कार्यक्रम में उपस्थित मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, मनोवेज्ञनीक टिकेश्वृरी गोस्वामी। स्टाफ नर्स जागृति साहू, देवकुमार डडसेना , ट्रेनि लीला मज्ख्ंड और बाल सम्प्रेक्षण गृह स्टाफ का सहयोग रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें