महासमुंद: जिला चिकित्सालय महासमुंद में 57 मानसिक रोगियो के नि: शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का किया गया आयोजन
महासमुंद: 08 अक्टूबर 2021 को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और डॉ एन के मंडपे , ड़ा छत्रपाल चंद्राकर नोडल अधिकारी के निर्देशन पर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय महासमुंद में मनोरोग विभाग स्पर्श क्लिनिक में 57 मानसिक रोगियो का नि: शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। 10 अक्टूबर विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जन जागरूकता अभियान के तहत। मोटीवेटशन स्पीच भी दिया गया।
"मानसिक रोग किसी को भी हो सकता है। इसका इलाज संभव है।" किसी भी प्रकार से भ्रम में न रहे। मानसिक रोग झाड़ फूंक से ठीक नही होता ब्लकि उनकी परेशानी और बड़ती जाती है। सिर्फ समय और धन बर्बाद होती है। समय रहते इलाज हो जाये तो बेहतर है। हर शुक्रवार और शनिवार को कमरा नम्बर 06 में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। जिला चिकित्सालय स्पर्श क्लिनिक महासमुंद में इलाज एवं परामर्श की सुइधा दी जाती है। हर बुधवार को मेडिकल बोर्ड में जन्म जात मानसिक मंद्ता का प्रमाण पत्र भी बनाया जाता है। मनोवेज्ञनिक जिला चिकित्सालय में उप्लब्ध है । स्पर्श क्लिनिक महासमुंद में डॉ छत्रपाल चंद्राकर चिकित्सा अधिकारी, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, मनोवैज्ञानिक टीकेस्वरी गोस्वामी, सर सेकेटृक नर्स चन्द्रमणि मनहर, स्टाफ नर्स जागृति साहू, योगा प्रशिक्षक देव कुमार डडसेना एवं टीम उपस्थिति थे।