महासमुंद : 409 बंदियो को मनोसामाजिक देख भाल करने के लिये परामर्श दिया गया
योगा प्रशिक्षिक देव कुमार डडसेना ने योग साधना से हमको किया लाभ मिलता है बताया गया। कुछ स्टेप्स कराया भी गया। मानसिक स्वास्थ्य नोडल अधिकारी डॉ छत्रपाल चंद्राकर द्वारा कुछ हिंसात्मक मरीजो को उनके द्वारा देखा जाता है। मेडिकल कॉलेज सम्बंध जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन के मंडपे ने जब भी मानसिक स्वास्थ्य इलाज की जरूरत पड़ने पर ततकाल चिकित्सा सुविधा दिया जा रहा है।
" बंदियो के मन स्थिति को परखा गया कि। हर माह के 10 तारीख जिला जेल में मनोसामाजिक परामर्श के चलते बंदी में तनाव कम देखा गया हैं । बंदीयो का कहना है। की हमको कम से कम माह में हमारा मानसिक स्वास्थ्य देख भाल हो रहा है। इस से बड कर हमारे लिये जीवन में मिसाल की तरह है। हमको कोई तो हमसे समय पर आके हमारा हाल चाल पूछ रहे है। हमारी परेशानी को समझ रहे हैं।
409 बंदी को जिला जेल महासमुंद में परामर्श दिया गया है। आगे चलके भी हर माह मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने की सलाह दी गई है। नोडल अधिकारी डॉ छत्रपाल चंद्राकर के निर्देशन पर स्पर्श क्लिनिक जिला चिकित्सालय महासमुंद में मनोसामाजिक कार्यकर्ता रामगोपाल खूँटे, सु श्री तिकेश्व्ररी गोस्वामी। देव कुमार डडसेना व पुरे टीम उपस्थित हुये ।