रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में 3 महीने का रिचार्ज फ्री?... - CG Sandesh

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में 3 महीने का रिचार्ज फ्री? जानें इस वायरल मैसेज की सच्चाई

इन दिनों एक WhatsApp मैसेज खूब वायरल हो रहा है जिसमे लिखा है- “देश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन होने की ख़ुशी में सभी भारतीय यूजर्स को 3 महीने का रिचार्ज फ्री में दिया जा रहा है।” और कहा गया है की ऑफर केवल 15 अक्टूबर तक है.

PIB ने Fact Check में बताया की यह दावा फ़र्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है।

अगर आपके पास भी व्हाट्सऐप पर मैसेज आता है, तो इससे बचकर रहें. इसके झांसे में बिल्कुल न फंसें. यह किसी अपराधी द्वारा आपके साथ धोखाधड़ी करने का तरीका भी हो सकता है. अपराधी दिए गए लिंक पर आपकी निजी जानकारी लेकर इसका गलत फायदा उठा सकते हैं. वे आपका बैंक अकाउंट लेकर उसके साथ फ्रॉड भी कर सकते हैं. इसलिए लिंक पर क्लिक करके खुद से संबंधित कोई निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें. साथ ही, किसी तरह के शुल्क का भी भुगतान न करें. क्योंकि मैसेज में किया गया दावा पूरी तरह झूठा और फर्जी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें