महासमुंद: कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों/आश्रितों से प्राप्त 136 आवेदन अनुमोदित
मिलेंगी 50-50 हज़ार की आर्थिक अनुदान राशि
महासमुंद: ज़िले में कोविड 19 के संक्रमण से हुए मृत व्यक्तियों के परिजनों / आश्रितों को आर्थिक अनुदान राशि प्रति मृत व्यक्ति 50 हजार रु. दिये जाने आवेदकों से आवेदन लेना शुरू हो गए है । डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी डॉ.नेहा कपूर ने बताया कि ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त कोरोना मृत व्यक्तियों की 366 की सूची में अब तक प्राप्त 136 प्रकरणों को ज़िला राजस्व द्वारा अनुमोदित किया गया है। शेष प्राप्त आवेदनों पर अनुमोदन की कार्रवाई की जा रही है । इसमें महासमुंद तहसील के 21, बाग़बाहरा के 4, पिथौरा के 29,बसना के 39 और सरायपाली तहसील के 43 प्रकरण शामिल है । इन सभी अनुमोदित प्रकरणों के परिजनों / आश्रितों को 50-50 हज़ार रुपए आर्थिक अनुदान राशि खनिज न्यास निधि से मिलेगी । कोरोना से मृत व्यक्तियों के परिजनों/ आश्रितों प्राप्त आवेदन को तहसील न्यायालय में प्रकरणबद्ध किया गया । जिन्हे कलेक्टर महासमुंद के पास स्वीकृति हेतु भेजा गया ।