महासमुंद: विजयादशमी पर पुलिस लाइन महासमुन्द सहित जिले के सभी थानों में किया गया शस्त्र पूजन
पुलिस लाइन में प्रति वर्ष होती हैं शस्त्रागार में शस्त्रों की विधिवत पूजा
महासमुंद: प्रति वर्ष विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा चली रही हैं। इस वर्ष भी पुलिस लाइन महासमुन्द सहित जिले के सभी थानों के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की पूजन का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन जिला शस्त्रागार में जिला महासमुन्द के पुलिस प्रमुख पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की उपस्थिति में पंडित पंकज तिवारी के द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार से शस्त्र-पूजन सम्पन्न किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी के लिए सुख एवं शांति की कामना करते हुवे विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी गयी। शस्त्र-पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कल्पना वर्मा, रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर, निरी. राकेश खुटेश्वर, निरी.दीपेश जायसवाल, निरी.अशोक वैष्णव, निरी. एस डी बघेल, पीसी बहादुर सिंह 3री बटालियन, सऊनि रमेश लोहिया, प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक कदम सिंह एवं पुलिस लाइन के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।