पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदुलाल साहू ने पत्थलगांव की घटना पर शोक व्यक्त किया
राजिम: पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद महासमुंद चंदुलाल साहू ने पत्थलगांव की घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्थलगांव की घटना बहुत ही हृदय विदारक घटना है।
प्रशासन की लापरवाही स्पष्ट नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार केवल दिल्ली परिक्रमा तक सीमित हो कर रह गई है। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं दिन दहाड़े लूट, हत्या ,बलात्कार और अपहरण के के मामले बढ़ रहे हैं कांग्रेस की सरकार अंतर्द्वंद्व और अंतर्कलह में फंसी हुई है।
छत्तीसगढ़ राज्य में हिन्दुओ को टॉरगेट किया जा रहा है,धार्मिक स्थलों में सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल एवं व्यवस्था का सर्वथा अभाव है चाहे हम कवर्धा की बात करें या आज के पत्थलगांव की घटना का? पत्थलगांव की घटना में शासन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में जानबूझकर लापरवाही बरती गई है जब भी धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाती है तो प्रशासन द्वारा रोड डायवर्सन कर दूसरे रास्ते का विकल्प लिया जाता है तथा जगह जगह बेरिकेड्स लगाया जाता है लेकिन इस सरकार ने केवल हिंदुओ की आस्था का न केवल मज़ाक बनाया बल्कि अपनी घृणित मानसिकता के चलते इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। यदि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहते तो आज इतना बड़ा घटना छत्तीसगढ़ राज्य में नही होता !
ये सरकार वर्ग विशेष को महत्व देने वाली सरकार है। छत्तीसगढ़ की जनता खामोश है स्तब्ध है वक़्त हिसाब देगा ये तय है। कोई मुवावजा राहत पीड़ितों के जख्मों को कम नहीं कर सकती, जवाबदेही तय करना होगा? भूपेश अब तुझे जाना होगा ,जनता तय कर चुकी है। अलविदा कहने का समय अब आ चुका है।साहू ने मृतक के आश्रितों को 50-50 लाख रुपये का मुवावजा तथा घायलों को 10-10 लाख रुपए की तत्काल राशि उपलब्ध कराने राज्य सरकार से मांग की है। साथ ही उच्च स्तरीय जांच की बात करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।