महासमुंद : चोरी की मोटरसायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते प... - CG Sandesh

महासमुंद : चोरी की मोटरसायकल को बेचने के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ाए आरोपी, 4 मोटरसायकल जप्त.

महासमुंद पुलिस ने तीन युवको मुखबिर की सुचना पर चोरी के मोटर सायकलो के साथ गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 4 मोटरसायकल जप्त की गई है. ये आरोपी छत्तीसगढ़, ओड़िशा क्षेत्रों में मोटर सायकल की चोरी करते थे फिर उसे बेचने हेतु ग्राहक तलाशते थे.

 महासमुंद पुलिस को 15 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिली की बस स्टैड महासमुंद में तीन व्यक्ति मोटर सायकल को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है.
उक्त सूचना पर पुलिस बस स्टैड़ महासमुंद के पास पहुचकर तीन युवको एवं मोटर सायकल की तलाश किया. जहाँ तीन युवको स पूछताछ करने पर युवकों ने अपना-अपना नाम सीयाराम पिता लखन लाल सिन्हा उम्र 24 वर्ष, चंद्रहास उर्फ चंदू पिता अमरसिंह 21 वर्ष, हेमंत उर्फ सोनू पिता तुलसीराम साहू उम्र 21 वर्ष बताया.

उक्त व्यक्तियों से पुलिस ने मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ कर वाहन का कागजात दिखाने को कहा गया तो सीयाराम सिन्हा द्वारा खरियार रोड़ शराब भट्टी के पास से चोरी करना, एवं बिक्री करने हेतु तीन महासमुंद आकर ग्राहक तलाश कराना बताया. जिसपर एक्ससीडी मोटर सायकल क्र0 सीजी 06डी/3698 कीमती 30,000 रूपयें को चोरी के मशरूका होने के संदेह पर जप्त किया गया.

पुलिस ने बताया कि आरोपी सीयाराम से और पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू साहू ग्राम कनेकेरा के साथ मिलकर एक माह पूर्व ग्राम चुरकी मोड़ के पास एक मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्र0 सीजी 06के/3506 एवं आठ-दस दिन पूर्व एक मोटर सायकल होण्डा र्साइंन क्रमांक सीजी 06जी/4130 को ग्राम मोंगरा के एक घर के पास से चोरी किया है, तथा एक माह पूर्व आरोपी सीयाराम सिन्हा अपने साथी चंद्रहास उर्फ चंदू ग्राम कोसमखुंटा के साथ प्रार्थी तामेश्वर कोसरे ग्राम कनेकेरा के घर से एक नग मोबाईल रेडमी-9 एवं 10,000 रूपये नगदी चोरी किया है.

तथा आठ-दस दिन पूर्व आरोपी सीयाराम सिन्हा अपने साथी हेमंत उर्फ सोनू साहू के साथ एक पेशन-प्रो बिना नम्बर महासमुंद शहर से चोरी करना बताया. चोरी के मोटर सायकलो को आरोपी सीयाराम सिन्हा एक बजाज प्लेटिना क्र सीजी 06के/3506 एवं एक पेशन-प्रो बिना नम्बर को अपने घर में तथा आरोपी चंदहास उर्फ चंदू पिता अमर सिंह धु्रव सा. ग्राम कोसमखुंटा एक रेडमी-9 कम्पनी का मोबाईल को अपने घर में रखना तथा नगदी रकम को आपस में बटवारा कर खाने-पीने में खर्च कर देना बताया.

आरोपी हेमंत उर्फ सोनू चोरी किये गये होण्डा साइंन क्र0 सीजी 06जी/4130 को अपने घर में छिपाकर रखना बताया. पुलिस ने उपरोक्त तीन आरोपियों से 04 नग मोटर सायकल, 01 नग रेडमी-9 कम्पनी का मोबाईल जुमला कीमती 1,43,000 रूपयें को चोरी के सम्पत्ति होने के संदेह पर जप्त कर गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 41(1+4)जाॅ.फा. धारा 379, 34 भादवि0 के तहत कार्यवाही की गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें