लाफिंग खुर्द झाकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे... - CG Sandesh

लाफिंग खुर्द झाकी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे किसान नेता अशवंत तुषार साहू

महासमुन्द विधान सभा क्षेत्र के अंतरगत आने वाले ग्राम लाफिंग खुर्द में झाकी कार्यक्रम मुख्य अतिथिके रूप में शामिल हुऐ किसान नेता अशवत तुषार साहू. जिसमें शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी भी सजाई गई।

कथा व्यास ने शिव विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि पर्वतराज हिमालय की घोर तपस्या के बाद माता जगदंबा प्रकट हुईं और उन्हें बेटी के रूप में उनके घर में अवतरित होने का वरदान दिया। इसके बाद माता पार्वती हिमालय के घर अवतरित हुईं। बेटी के बड़ी होने पर पर्वतराज को उसकी शादी की चिंता सताने लगी। उन्होंने कहा कि माता पार्वती बचपन से ही बाबा भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन पर्वतराज के घर महर्षि नारद पधारे और उन्होंने भगवान भोलेनाथ के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया।

उन्होंने कहा कि नंदी पर सवार भोलेनाथ जब भूत-पिशाचों के साथ बरात लेकर पहुंचे तो उसे देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित हो गए, लेकिन माता पार्वती ने खुशी से भोलेनाथ को पति के रूप में स्वीकार किया। विवाह प्रसंग के दौरान शिव-पार्वती विवाह की झांकी पर श्रद्धालुओं ने पुष्प बरसाए। कथा व्यास ने विवाह प्रसंग के दौरान सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी दी। श्रद्धालुओं से भरा प्रांगण भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे किसान नेता अशवत तुषार साहू तुषार साहू का समितियो सदस्यो के द्वारा जोरदार स्वागत सम्मानित किया गया.

मंच पर लाफिंगखुर्द के पूर्व सरपंच सुन्दर साहू, राहुल साहू, लेखराज साहू, जानू साहू,बबलू साहू टेमन साहू, आशीष साहू, युवराज साहू, अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें