महासमुंद: जिले की अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित 4 की हुई मौत
जिले के 4 अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई.
कोमाखान:
महिला ने फांसी लगाकर की खुदखुशी
कोमाखान
थानान्तर्गत ग्राम करहीडीह में 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:30 बजे एक महिला ने पेड़
में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्राप्त
जानकारी के मुताबिक मृतिका टीकेश्वरी पति गंगासागर उम्र 24 साल ग्राम करहीडीह की निवासी थी.
बसना:
व्यक्ति ने घर पर फ़ासी लगाकर की आत्महत्या
17 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे बसना थानान्तर्गत बांदुडीपा
पिरदा में एक व्यक्ति ने घर पर
फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. बताया
गया मृतक विलाश यादव पिता कृष्णा उम्र 42
साल ग्राम बांदुडीपा, पिरदा का निवासी था.
बसना:
तालाब में डुबने से हुई बुज़ुर्ग महिला की मौत
17 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे गुड़ीयारी के तालाब में एक बुज़ुर्ग महिला
की डूबने से मौत हो गई.
मिली
जानकारी के अनुसार मृतीका बंसता पटेल पति
लकीराम उम्र 75 साल ग्राम गुड़ीयारी की निवासी थी.
पिथौरा: जहर सेवन करने से व्यक्ति की मौत
पिथौरा
थानान्तर्गत ग्राम गिरना में 17 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति ने अपने
घर पर जहर सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई.
प्राप्त
जानकारी के अनुसार मृतक टीकेश्वर बरीहा पिता भुवन उम्र 35 साल ग्राम गिरना का निवासी था.
पुलिस ने सभी मामलों की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है।