तुमगांव ओवरब्रीज के पास मोटरसायकल में सवार चार लोगों ने पुलिसवाला हूँ कहकर की मारपीट, लुट लिए मोबाइल और पैसे...
तुमगांव ओवरब्रीज के पास रात करीब 9:30 बजे एक व्यक्ति को दो मोटर सायकल में चार व्यक्तियों ने मारपीट किया और पुलिसवाला हूँ कहकर लूट लिया.
आवेदक प्रदीप ढीढी पिता सुन्दर लाल ढीढी ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरा भाई देव प्रकाश ढीढी के साथ मोटर सायकल बिना नंबर प्लेटिना में बैठकर दीदी के घर ग्राम बरेकेल छट्ठी कार्यक्रम में भाग लेने गया था. जहाँ से खाना खाने के बाद रात्रि करीबन 09.30 बजे घर आने अमावश के लिए निकला तो ग्राम तुमगांव ओवरब्रीज के पास 02 मोटर सायकल में 04 लोग आये और उसे मोटर सायकल को रोके.
जिसमे से 01 व्यक्ति अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 पी 0966 से उतर कर आया और बोलने लगा की मैं संजू पुलिस वाला हूं और अपने मोबाईल से बात करते हुआ बोला की थाना से गाडी ले आओ कहकर गंदी गंदी गाली देते हुए प्रार्थी के मोटर सायकल के चाबी, 02 छोटा मोबाईल एवं उसके चचेरा भाई के टच मोबाईल एवं नगदी 1800 सौ रूपये को लूट लिया.
इसके बाद प्रार्थी एवं उसके भाई को तीनो मोटर सायकल में बिठाकर तुमगांव से रायपुर जाने के तिराहा के पास मोटर सायकल को रोककर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 पी 0966 का चालक 01 व्यक्ति एवं एक अन्य मोटर सायकल प्लेटिना में सवार तीन व्यक्ति प्रार्थी एवं उसके भाई को गंदी गंदी मां बहन की गाली देते हुए हांथ थप्पड एवं बेल्ट से मारपीट किये. जिसमें से 01 व्यक्ति कहने लगे कि मैं सजू पुलिस वाला हूं. जो उखाडना है उखाड लेना कहते हुए भाग गये.
प्रार्थी ने बताया कि उन अज्ञात व्यक्तियों को देखने से पहचान लेंगें, मामले की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.