एक दिन के लिए गरियाबंद जिले के कलेक्टर बनेंगे शैलेंद्र - CG Sandesh

एक दिन के लिए गरियाबंद जिले के कलेक्टर बनेंगे शैलेंद्र

गरियाबंद जिले के शैलेंद्र एक दिन का कलेक्टर बनेंगे. ये अनोखा मामला तब सुर्खियों में आया जब बालक शैलेन्द्र ने कलेक्टर बनने की इच्छा जाहिर की. शैलेंद्र प्रोजेरिया नामक लाइलाज बीमारी से ग्रसित है. बीमार शैलेन्द्र की कलेक्टर बनने की इच्छा थी.

इच्छा जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से पहुंची, तो इस लाइलाज बीमारी के बीच बालक की भावनाओं का सम्मान करते हुए सहृदयता दिखाते हुए ना सिर्फ इसके लिए सहमति दी. बल्कि खुद भी शैलेन्द्र से मिलना चाहा.

आज बालक शैलेंद्र को जिला गरियाबंद में 1 दिन का कलेक्टर बनाया जाएगा. शैलेंद्र गरियाबंद 11-12 बजे सुबह पहुंचेगा. इसके बाद आज ही दोपहर को मुख्यमंत्री से भी शैलेंद्र की मुलाकात होगी. शैलेन्द्र गरियाबंद जिले के छुरा के मेढ़की डबरी गांव का रहने वाला है, जो अपनी जटिल और लाइलाज बीमारी के कारण 16 की उम्र में बुजुर्ग की तरह दिखता है. शैलेंद्र के शरीर पर अब झुर्रियां आने लगी हैं. सारे बाल झाड़ गए हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सहृदयता दिखाते हुए शैलेन्द्र को आज 1 दिन का कलेक्टर बनाए जाने की अनुमति दी गई.


अन्य सम्बंधित खबरें