छत्तीसगढ़ : “बेवफा सनम तुमने मुझे शादी करूँगी करके धोखा दिया है” बदनाम करने की नियत से युवक ने डाला व्हाटसअप स्टेटस, गिरफ्तार
गरियाबंद जिले में एक लड़की की फोटो व्हाटसअप पर लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. मामला फिंगेश्वर थाना का है जिसमे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पीड़िता ने फिंगेश्वर थाना में शिकायत दर्ज कराया कि आरोपी युवक उसे आते जाते कई दिनों से घूरता था, और चुपके से फोटो खींचकर उसे बदनाम करने की नीयत से अपने व्हाटसअप स्टेटस पर उसकी फोटो डालकर लिखा कि “आज मैं मरने जा रहा हूँ, बेवफा सनम तुमने मुझे शादी करूँगी करके धोखा दिया है, मेरे जीवन को नरक में डाल दिया है”.
इधर पीड़िता को जैसे ही इसकी जानकारी लगी तो उसने फिंगेश्वर थाना पहुंचकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और फिर आदेश मिलने पर अरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
बताया गया कि आरोपी कमलनारायण ने लड़की को बदनाम करने की नीयत से अपने व्हाटसअप स्टेटस पर उसकी फोटो लगाकर शेयर किया. पीड़िता की शिकायत पर बासीन निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबुल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल को भी जप्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है.