बाथरूम में लटकती मिली CAF जवान की लाश - CG Sandesh

बाथरूम में लटकती मिली CAF जवान की लाश

गरियाबंद जिले में एक CAF जवान की अपने किराए मकान के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की ख़बर सामने आ रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान का नरेंद्र समरत, CAF की 16वीं बटालियन में पदस्थ था और आज दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने घर के बाथरूम में फांसी लगा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद में परिवार सहित किराए के मकान में रहता था। आज दोपहर उसका शव घर के बाथरूम में फांसी पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें