अमलीपदर निवासी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनीष ... - CG Sandesh

अमलीपदर निवासी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनीष सिंहा ने देश प्रदेशवासियों को दी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा पर्व की शुभकामनाएं

गरियाबंद, धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा पर्व के उपलक्ष्य पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर मनीष सिंहा ने समस्त देश प्रदेशवासियों जिला ब्लाक ग्रामीण क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं उन्होनें कहा है कि धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा पर्व विशेषकर खुशियॉ बॉटने का दिन है, इस दिन हमें ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार, सगे-संबंधी सहित आस-पास के लोगों के साथ खुशियॉ बॉटनी चाहिए जिससे सही मायनों में इस दिन को सार्थक बनाया जा सके और इसके लिए उन्होनें स्थानीय लोगों के पास से सामान खरीदने की भी अपील की है, जिसमें छोटे व्यापारी, कारिगरों एवं बुनकर से सामानों की खरीदी कर उनकी धनतेरस दीवाली गोवर्धन पूजा पर्व भी खुशियों वाली बनाने में मदद की जा सकती है चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ने मौके पर देश प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है.
सिन्हा ने प्रेस वार्तालाप पर कहां की लाखों वर्ष बीत जाने के बाद विश्व भर में आज भी आर्यव्रत देश के दो राज पुत्रों के बीच में राज्य को खेल खेलने वाले बोल की भांति ठोकर मारते हुए एक अद्वितीय, अकल्पनीय, उदाहरण को भुला न पाया दो भाईयों का आपसी भातृ भाव से द्रवित हृदय भाव, माता पिता के प्रति समर्पित, ओतप्रोत, ओजस्वी, उच्चतम भाव और तेजस्वी मुनियों की भांति जैसा जीवन इसी आर्यव्रत देश पर चौदह वर्षों तक श्री राम के खड़ाऊंओं को राजगद्दी पर रख कर, धैर्य से श्री राम के पवित्र भाव, गुणों और मर्यादाओं का स्मरण करते, उनका यशोगान करते, मुनि बन कर महात्मा भरत ने राज्य का कार्य भार संभाला आज समस्त संसार के लिए श्री राम जैसे भाइयों के आपसी प्रेम और हृदय की भावनाएं प्रेरणादायक, स्मरणीय और अनुकरणीय हैं.

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं मुनि भरत के चरणों में सादर प्रणाम एवं वंदन अंधकार से प्रकाश की ओर दीपावली एक कारण अनेक भगवान श्रीराम का रावण वध पश्र्चात अयोध्या लौटने पर राजा विक्रमादित्य का राजतिलक आज के दिन दयानंद सरस्वती व्दारा आर्य समाज की स्थापना आज के ही दिन जैन सम्प्रदाय के तीर्थंकर महावीर स्वामी का महाप्रयाण आज के ही दिन ५.१६१९ में गुरु गोविंद सिंह जी एवं ५२ राजाओं को ग्वालियर से जहांगीर के कैद से आजाद कराया गया देवी लक्ष्मी को देत्य राजा बली के कैद से वामन पांचवे अवतार लेकर मुक्त कराया गया!

राक्षसों के राजा नरकासूर का   भगवान श्रीकृष्ण ने वध किया  १६०००नारीयों को मुक्त कराया गया देवी लक्ष्मी का प्रकट समुद्र मंथन से आज ही दिन होना पाण्डवों का वनवास समाप्त कर आज के दिन हस्तिनापुर वापस आऐ थे. उन्होंने आगे यह कहा कि माता-पिता साथ है तो रोज धनतेरस संगिनी साथ है तो रोज रूपचौदस बच्चे साथ है तो रोज दीपावाली परिवार साथ मे है तो रोज अन्नकूट भाई-बहन मे प्यार हो तो रोज भाई दूज और दोस्त,सखा,मित्र साथ है तो हर रोज त्यौहार बेसन के लड्डू बूंदी के लड्डू मेवे के लड्डू

15-20 प्रकार के अन्य लड्डू रसगुल्ला,रसमलाईरसभरी 10 अन्य प्रकार की बंगाली मिठाईया मोहनभोग मावा बाटी गुलाब जामुन जलेबी, कलाकंद खोपरा पाक मावा बर्फी पिश्ता बर्फी काजू कतली अंजीर पेड़ा अखरोट बर्फी खीर, रबड़ी, पूरनपोली, 10 प्रकार के हलवे, श्रीखंड 4 प्रकार के पूरण पोली, दुधि हलवा, गोल पापड़ी,सक्कर पारे चूरमा लड्डू, घेवर घुघरा, फेनी, मैसूरपाक, हलवा खजूर पाक, मगज पाक जैसी हज़ारो शुद्ध मीठी चीजे जिस देश के लोग बनाना और खाना जानते हो, उस देश के लोगो को चॉकलेट देकर कुछ मीठा हो जाये, ये कह कर करोडों रुपयो की चॉकलेट बेच कर, विदेशी कम्पनियों द्वारा हमारा करोडो रूपया लूट लेना, ये दर्शाता है कि हमारा कितना बौद्धिक पतन हो गया है

कृपया इस बार अपने त्योहांरो पर अपने शहर- गॉंव के कारीगरों द्वारा बनाई या फिर महिलाओ द्वारा होम मेड मिठाई, लड्डू, हलवा इत्यादि खरीद कर त्यौहार मनाये एवम् देश के वोकल फ़ॉर लोकल के विचार को अपनाए

उन्होंने आगे यह कहा कि प्रकृति और गोधन के प्रति प्रेम व रक्षा एवं लोक एकता के विजय पर्व समस्त जनों से अपील की है, कि दीवाली पर कोरोना महामारी के दृष्टिगत पटाखे जलाने का समय सहित अन्य दिशा निर्देश जनहित को देखते हुए दिये गये हैं जिनका पालन करें सभी माता-पिता बच्चों को अपने निगरानी में ही पटाखे जलाने दें और मिलजुल कर हर्ष के साथ धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा पर्व का आनंद लें.


अन्य सम्बंधित खबरें