फिर एक राजकीय पशु वनभैंसा की हुई मौत - CG Sandesh

फिर एक राजकीय पशु वनभैंसा की हुई मौत

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजकीय पशु वनभैंसा की संख्या लगातार घट रही है जो पूरे प्रदेश के लिऐ चिंता का विषय है। उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व के उदंती अभ्यारण में फिर एक राजकीय पशु वनभैंसा की मौत होने की जानकारी मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार उदंती अभ्यारण बाड़े के भीतर रखे राजकीय पशु एक नर वनभैंसा का गुरुवार शाम को अचानक मौत हो गई और मौत की जानकारी लगते ही वनविभाग में हड़कंप मची हुई है और वनभैसा की मौत की खबर लगते ही विभाग के आला अफसर उदंती अभ्यारण पहुंच चुके हैं।

11 तारीख को सुबह गरियाबंद के दक्षिण उदंती परिक्षेत्र में स्थित वनभैंसा प्रजनन एवं संवर्धन केंद्र, जुगाड में रखे सभी वनभैंसों का स्वास्थ तथा गतिविधि सामान्य पाया गया। किंतु सुबह लगभग 11.00 बजे मैदानी अमले ने सोमू नामक एक नर वनभैंसे को असामान्य व्यवहार करते हुए पाया। जिसका नजदीक से परीक्षण करने पर उसका पेट फूला हुआ पाया गया। जिसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल पशुचिकित्सक को इलाज हेतु गरियाबंद से बुलाया गया।

पशुचिकित्सक के मौके पर पहूंचने की अवधि दौरान, उनके द्वारा दूरभाष पर दी गई सलाह अनुरूप वन अमले तथा डबल्यू टी आई की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। परंतु पशुचिकित्सक के पहुंच ने के पूर्व, प्राथमिक उपचार के दौरान ही सोमू वनभैंसे ने अपनी अंतिम सांस ली।


अन्य सम्बंधित खबरें