तीर कमान से हमला कर की छोटे भाई की हत्या - CG Sandesh

तीर कमान से हमला कर की छोटे भाई की हत्या

गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोमाली में एक बड़े भाई ने छोटे भाई की तीर कमान से हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया वही जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव पीएम के लिए रवाना कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात तकरीबन 8 बजे सगे भाई जंगल नेताम और फूलचंद के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई जंगल नेताम ने अपने छोटे भाई फूलचंद पर तीर कमान से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

एसआई मरकाम ने बताया कि जंगल नेताम ने फूलचंद पर दो तीर चलाये। एक तीर उसके सीने में लगा और दूसरा उसकी पीठ में। तीर लगते ही फूलचंद की मौत हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पंचनामा पश्चात पोस्टमार्डम के लिए मैनपुर रवाना कर दिया है। वही प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। वरदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें