ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय के कमलेश मांझी तात्क... - CG Sandesh

ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय के कमलेश मांझी तात्कालिक व वाद विवाद में प्रथम

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय युवा उत्सव में शा.पं.श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग के एम ए 1 सेमेस्टर के छात्र कमलेश मांझी को तात्कालिक व ‌वाद विवाद‌ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिला। तात्कालिक भाषण में स्वच्छ भारत मिशन का विषय मिला था, जबकि वाद विवाद में सदन के विपक्ष में विचार रख कर प्रथम स्थान मिला।

कमलेश मांझी को प्रथम स्थान मिलने पर शा.पं.श्याम शंकर मिश्र महाविद्यालय देवभोग के प्राचार्य टी एस मरकाम ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि ये महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष का विषय है। बधाई देने वाले में महाविद्यालय के व्याख्यता आर के लहरे, युवराज साहू दुर्गेश साहू हितेश वारते राकेश यादव व एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष महेश नागेश व आदि ने बधाई दी। ज्ञात हो कि 2020 राज्य युवा उत्सव में भी कमलेश मांझी ने ब्लॉक व जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तर पर गरियाबंद जिला का वाद विवाद में प्रतिनिधित्व किया था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें