अँधेरे में खेल रहे थे जुआ, 19 लोगों पर हुई पुलिस की कार्रवाई
कोरर पुलिस ने 16 नवंबर 2021 को मुखबीर की सूचना पर अलग अलग मामलों में कुल 19 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है.
जिसमे ग्राम सेलेगोंदी से डुमरकोट जाने आम बगीचा कच्ची मार्ग चिमनी के उजाले में बिरेश दर्रो पिता बंशीलाल दर्रो उम्र 32 वर्ष, सुरेश दर्रो पिता बंशीलाल दर्रो उम्र 35 वर्ष, बंशु दर्रो पिता रोहिदास दर्रो उम्र 45 वर्ष, संतोष राना पिता श्यामलाल राना उम्र 40 वर्ष, उत्तम जैन पिता बिदेसिंह जैन उम्र 35 वर्ष, कमलेश गावडे पिता शिव गावडे उम्र 30 वर्ष. से जुमला रकम 5200 रूपये एवं तास के 52 पत्ते , एक नग चिमनी तथा एक नग प्लास्टिक बोरी को दिनांक जप्त किया.
ग्राम कोरर के स्कूल मैदान बिजली लाईट के उजाले में जागेश्वर जैन पिता धरमसिंह उम्र 50 वर्ष, बालाजी जैन पिता चिन्ताराम उम्र 38 वर्ष, भादुराम मारगिया पिता प्रितराम मारगिया उम्र 25 वर्ष, राजेन्द्र जैन पिता राजुराम जैन उम्र 32 वर्ष, रूपसिंग दुग्गा पिता परऊराम उम्र 35 वर्ष को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनकी तलाशी लेने से जुमला रकम 1400 रूपये एवं तास के 52 पत्ते तथा एक नग प्लास्टिक बोरी जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया.
ग्राम कोरर आवासपारा आम गली में बिजली लाईट के उजाले में जुआ खेल रहे अजेन्द्र सिंह राजपुत पिता हिरामन सिंग उम्र 30 वर्ष, सुरेश पिता अमरसिंग विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष, तीजलाल निषाद पिता घासीराम उम्र 40 वर्ष, प्रितराम मारगिया पिता सतऊराम उम्र 30 वर्ष से जुमला रकम 1520 रूपये एवं तास के 52 पत्ते तथा एक नग प्लास्टिक बोरी को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
तथा ग्राम कोरर आवासपारा खेत मैदान में मोमबत्ती के उजाले में जुआ खेल रहेगंगाराम धनकर पिता स्व डेरहा राम उम्र 45 वर्ष, जोहित राम निषाद पिता बंशीराम निषाद उम्र 40 वर्ष, तुरामाधिन धनकर पिता फिरतुराम धनकर उम्र 45 वर्ष, विजय कुंजाम पिता श्यामलाल कुंजाम उम्र 32 वर्ष को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनका तलासी लेने से पास एवं फड़ से जुमला रकम 2500 रूपये एवं तास के 52 पत्ते तथा एक नग प्लास्टिक बोरी, अधजली मोमबत्ती, एक नग माचीस का डिब्बा जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.