चंदुलाल साहू ने किसानों के लिए मुफ़्त में बारदाना एवं पिछला बोनस ब्याज सहित देने की मांग सरकार से की
राजिम/फिंगेश्वर: पूर्व सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंदुलाल साहू ने किसानों के लिए मुफ़्त में बारदाना प्रदान करने एवं पिछला बोनस ब्याज सहित देने की मांग कांग्रेस की सरकार से की है।
अपने को किसान हितैषी बताने वाली यह सरकार बारदानों के लिए किसानों को तरसा रही है।धान बेचने के लिए किसानों को बारदानों के लिए भटकना पड़ रहा है साथ ही महंगे दामों में बारदानों को खरीदना पड़ रहा है जबकि पुरवर्ती सरकार किसानों को मुफ्त बारदाना देती थी।किसानों को अपनी फ़सल खेत से मंडी तक लाने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धान खरीदी में विलंब होने से किसान मायूस है पहले से ही किसान मौसम की मार झेल रहे हैं बारदाना की कमी होने से फसल भंडारण करने में काफ़ी परेशानी हो रही है। साहू ने यह भी कहा कि वादे के अनुसार पिछले बोनस की राशि ब्याज सहित तत्काल प्रदान करें।
अन्य सम्बंधित खबरें