पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तकरीबन आधा दर्जन लो... - CG Sandesh

पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल

जिले के प्रसिद्ध घटारानी पर्यटक स्थल पर एक बड़े हादसा होने की जानकारी सामने आई है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है।

बताया की घटारानी पार्किंग स्थल से कुछ ही दूरी पर जतमई मार्ग के लिए निकली एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बस में सवार पर्यटक जांजगीर चांपा के निवासी हैं जो यहां घूमने आए थे।


अन्य सम्बंधित खबरें