फेसबुक में दोस्ती कर की 20 हज़ार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

फेसबुक में दोस्ती कर की 20 हज़ार की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवली गरियाबंद क्षेत्र से एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है. गजेन्द्र ठाकुर पिता स्व लक्ष्मीचंद्र ठाकुर ने इसकी शिकायत थाने में 2 फरवरी को दर्ज कराई है की 08.12.2019 के 10.00 बजे ऑन लाईन फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति स्वंय को आनलाईन होलसेलर सप्लायर ऑल इंडिया मार्केटिंग का वर्कर बताकर मेसेंजर के माध्यम से मेरे साथ दोस्ती किया और अपना मोबाईल नम्बर शेयर कर उसके साथ मोबाईल में बात किया. कैमरा चलाने का शौकिन होने से केनन  D200 का मुल्य पूछा तो वह उक्त कैमरा का मुल्य 20,000 बताया, जबकि इस कैमरा का मार्केट किमत 50,000 था किन्तु गजेन्द्र ने सस्ते में कैमरा मिल जा रहा है सोचकर ठग के झांसे में आ गया और ठग ने वॉटसअप में अपना बैंक का खाता नम्बर सेंड किया।

जिसमें गजेन्द्र ने फोन पे के माध्यम से दिनांक 08.12.2019 को 20,000 रूपये ट्रांसफर कर दिया फिर वह बोला कि 2-3 दिन में आपका कैमरा उचित माध्यम से आप तक पहूंच जायेगा, पर कैमरा नहीं मिला फिर दिये मो0न0 में फोन करने पर कैमरा नहीं दूंगा जो करना है कर लो बोलता है.

आरोपी का कॉल डिटेल व लोकेशन के माध्यम से आरोपी को दिनांक 09.12.2021 को उडीसा पुलिस की मादद से उक्त आरोपी अमीत मलिक को उडीसा से घेराबंदी कर पकडकर पुलिस हिरासत में लिया गया थाना गरियाबंद लाकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अरोपी द्वारा अपराध कबुल करने पर अरोपी अमित मलिक पिता अभिमन्यु मलिक उम्र 30 साल सा. कोटपाड थाना कोटपाड जिला कोरापुट (उडीसा) से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें