जानिए डिजिटल हेल्थ आईडी के क्या हैं फायदे और कैसे बना सकते ह... - CG Sandesh

जानिए डिजिटल हेल्थ आईडी के क्या हैं फायदे और कैसे बना सकते हैं डिजिटल हेल्थ आईडी

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लोगों को एक यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड दिया जाएगा जिसमें उनका स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड दर्ज होगा. इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपकी बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज होंगी. यानी इसके ज़रिए किसी भी मरीज के मेडिकल हिस्ट्री का पता लगाया जा सकेगा.

डिजिटल हेल्थ आईडी के फायदे ?
अगर आप किसी अस्पताल में भर्ती हैं तो इस दौरान किसी भी समय अपने डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को एक्सेस कर सकते हैं. इसके अलावा, आप अपने पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड को अपनी हेल्थ आईडी के साथ लिंक कर सकते हैं. इससे आपकी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां हेल्थ आईडी में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएंगी. इस हेल्थ कार्ड के ज़रिए आप देश भर के सत्यापित डॉक्टरों की पहचान कर पाएंगे और उन तक पहुंच पाएंगे. अगर आप चाहें तो अपने बच्चे के लिए जन्म से ही डिजिटल हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते हैं. आप अपने हेल्थ आईडी तक पहुंचने के लिए एक नॉमिनी भी जोड़ सकते हैं. नॉमिनी आपके पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड को देखने या मैनेज करने में आपकी मदद सकता है.

ऐसे बना सकते हैं डिजिटल हेल्थ आईडी - देखें पूरी प्रक्रिया...


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें