कई सरकारी बैंकों में निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

कई सरकारी बैंकों में निकली बम्पर भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्तियाँ निकाली है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय स्टेट बैंक :
भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 24 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए इन पदों के लिए 13 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि कुल 7 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें- क्लिक करें

बैंक ऑफ इंडिया :
बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट सिक्योरिटी ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकली हैं. इन पदों के लिए 24 दिसंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के जरिए 7 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 25 है.
ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें- क्लिक करें     

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया :
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने चीफ रिस्क ऑफिसर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए 29 दिसम्बर तक आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 6 है.
ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें- क्लिक करें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें