लाखो रुपए गबन कर ग्राम पंचायत जगदीशपुर  के सरपंच असीम सोना फ... - CG Sandesh

लाखो रुपए गबन कर ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सरपंच असीम सोना फरार

जिला प्रसासन भी साधी है चुप्पी

एक साल से राशि के लिए भटक रहे ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ़ मुख्यमंत्री जनदर्शन जिला कलेक्टर पंचायत सीईओ एवं पुलिस थाना बसना में सरपंच के खिलाप रिपोर्ट दर्ज

आक्रोश ग्रामीण कलेक्टर के सहित जिला सीईओ अधिकारियो से की शिकायत के बाद कार्यवाही नहीं होने पर मुख्यमंत्री जनदर्शन में ग्राम पंचायत जगदीशपुर के सरपंच और सचिव के खिलाफ़ शिकायत किया गया है

ताजा मामला पिथौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जगदीस पुर का सामने आया है। जिले की ग्राम पंचायत जगदीशपुर के ग्रामीण शौचालय बनाकर उपयोग में ला रहे है । लेकिन भुगतान का कहीं पता नहीं है। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ को शिकायत की पूर्व में किया गया था लेकिन कार्यवाही नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री जनदर्शन में फ़रियाद लगा चुके है जिसके बाद आरोपी सरपंच असीम सोना फरार बताए जा रहे है


ग्रामीणों के शिकायत में उल्लेखनीय है की जनपद पंचायत सीईओ पिथौरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जगदीशपुर के सरपंच असीम सोना एवं सचिव के आचरण पूर्ण जानकारी रहते हुए भी उन्हें शौचालय की राशि का आहरण करने का पूर्ण अधिकार दिया गया जो की आज तक हितग्राहियो को आबंटन नहीं किया गया है

उल्लेखनीय है की की पूर्व में सरपंच द्वारा पेंशन की राशि को गबन करने का मामला सामने आया था जिसकी कार्यवाही अभी तक नहीं किया गया है उक्त सभी मामलो की जानकारी रहते हुए भी सरपंच को शौचालय की राशि आहरण कर फायदा उठाने दिया गया

मुख्यमंत्री के शिकायत कॉपी में उल्लेखनीय है की सरपँच द्वारा भीमराव अंबेडकर आवास योजना के नाम से सरपंच द्वारा 40 लोगों से एक ₹1000 वसूला गया है मुख्यमंत्री सरपंच के खाते में पैसा भेजेंगे और सरपंच के द्वारा घर निर्माण कराया जाएगा कर विगत 2 वर्षों से ठगी कर रहा है मृत व्यक्तियों के नाम से पेंशन का हरण कर सम के उपयोग में लगाया गया है आबादी भूमि का पट्टा दूंगा अगर ग्राम कि गरीब तबके के लोगों से ₹30000 की वसूली किया गया है पैसे नहीं देने पर आवासीय स्थल को छोड़ने के लिए धमकी दिया गया है उत्तर पर दूसरों पर बैठाने के बाद सरपंच द्वारा कहा गया है वार्ड क्रमांक 3 में लगे हैंडपंप कैसेट को श्री विजय कुमार के पास ₹8000 नगद राशि में भेज दिया गया है और सरपंच सचिव द्वारा बंद कर दिया गया है सभी राशि गोपी सरपंच द्वारा आरंभ किया जाता है पर धरातल में किसी भी प्रकार का काम नहीं किया जाता है

जिला से राशि जारी आहरण करने का बाद भी नहीं किया जा रहा है वितरण

उल्लेखनीय है की जिला से स्वच्छ भारत मिसन योजना के तहत लगभग 18 लाख 90 हजार ग्राम पंचायत के मांग के बाद खाते में भेज दिया गया है लेकिन अभी तक हितग्राहियो को वितरण नहीं किया गया है


एक साल बाद भी नहीं मिला अनुदान

शासन की योजना के तहत शौचालय निर्माण में सारी प्रक्रिया का भी पालन किया गया, लेकिन अब शौचालय की अनुदान राशि के लिए एक साल से अधिक समय के बाद भी नहीं मिली है।


शौचालय निर्माण करने वाले ग्रामीणों को भी अनुदान राशि नहीं मिली है। ग्रामीण ने ग्राम पंचायत सरपंच सचिव पर तत्काल कार्रवाईकरने की मांग की है


कार्यवाही और राशि आबंटन में देरी होने पर ग्रामीणों ने कलेक्टररेट को घेरने की बात कही है


अपना अपना पल्ला झाड़ रहे है सम्बंधित अधिकारी

स्वच्छ भारत मिसन कार्यलय महासमुंद
हमारे पास लिखित शिकायत नही आया है सरपंच जी से बात हुवा है 3 4 दिनों में शौचालय का राशि सीधा हितग्राहियो के खाते में ट्रान्सफर किया जाएगा वैसे जिला सीईओ और प्रशासन चाहे तो एक दिन में हितग्राहियो को पैसा मिल सकता है


सीईओ पिथौरा
इस बारे में मैं कुछ नहीं कर सकता सरपंच के खिलाप बसना थाना में शिकायत दर्ज ग्रामीणों द्वारा किया गया है अब बसना थाना वाले ही कुछ कर सकते है

बसना थाना श्री वाजपई
जगदीशपुर के ग्रामीणों द्वारा शिकायत दर्ज कराया गया है इंवेस्टगिसन जारी है सरपंच असीम सोना का जैसे ही पता चलता है उनकी गिरफ्तारी किया जाएगा

वर्तमान सचिव् ग्राम पंचायत जगदीशपुर
शौचालय के राशि के बारे में मुझे कुछ मालूम नहीं है वैसे सरपंच 1 2 दिन में आ जाएंगे


अन्य सम्बंधित खबरें