मुख्यमंत्री बघेल यूपी विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारकों की ल... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री बघेल यूपी विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजनितिक पार्टियाँ चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. यूपी के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है. ये सभी पार्टी के लिए पहले चरण में चुनाव प्रचार करेंगे. इस लिस्ट में 30 नेताओं का नाम शामिल है, जिनमें पार्टी चीफ सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी शामिल है।

यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही पार्टी आलाकमान ने सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पर्यवेक्षक का दायित्व सौंप दिया था. तब से सीएम बघेल लगातार यूपी का दौरा कर रहे हैं, तो ​कांग्रेस महासचिव और यूपी में कांग्रेस का सीएम फेस प्रियंका वाड्रा के साथ लगातार कमान भी संभाल रहे हैं.

इनके अलावा इस लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, भूपेंद्र हुड्डा, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, प्रतीप जैन आदित्य, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंद्र हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, फूलो देवी नेतम, सुप्रिया श्रीनते, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रणिति शिंदे, धीरज गुर्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम का नाम शामिल है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें