कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकत... - CG Sandesh

कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

CISF ने कॉन्स्टेबल या फायरमैन के पदों पर भर्ती निकली है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1100 से ज्यादा कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करने की तिथि -
CISF कॉन्स्टेबल या फायरमैन (पुरुष) भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से शुरू हो चुके हैं. जो उम्मीदवार इस भर्ती की सभी पात्रता व योग्यता रखते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 04 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले यहां दी गई कॉन्स्टेबल भर्ती की जरूरी जानकारी को ध्यान से पढें. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है.

योग्यताएं -
मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना चाहिए. इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर, छाती - 80 और फुलाव के साथ 85 सेंटीमीटर होनी चाहिए. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 23 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें.

चयन प्रक्रिया
आवेदकों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) और शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standards Test), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
नोटिफिकेशन पढ़ें


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें