गुरुकूल विद्यामंदिर में मना बसंतोत्सव
रूपानंद साव, बसना। ग्राम आमापाली में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर मां सरस्वती का मुर्ती स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया।इस रात्रिकालीन कार्यक्रम का सुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रुपकुमारी चौधरी के आतिथ्य में हुआ।
कार्यक्रम में बसना मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, गढफुलझर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, शिवकिशोर साव यु .मो अध्यक्ष एवं मथामणि मिश्रा, चक्रपाणी षढंगी, लक्ष्मण बंजारा, सालिकराम बरिहा, सुभाषचन्द्र साव, संतोष साव, सुकनंदन साव विशेष रुप से उपस्थित रहे।
खचाखच भरे दर्शकदीर्घा को अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। बच्चों की प्रस्तुति को तालियों की गड़गड़ाहट व प्रोत्साहन राशि से सराहा गया।श्री छबिमन्यु सढ़ंगी के कुशल मंच संचालन से दर्शकों को बांधे रखा। अंत में रीता महंत एवं नेहरुलाल महंत ने आभार माना।
अन्य सम्बंधित खबरें