बसना - बरतें सावधानी,  ATM नवीनीकरण करने के नाम पर ठगी - CG Sandesh

बसना - बरतें सावधानी, ATM नवीनीकरण करने के नाम पर ठगी

बसना थाना क्षेत्र में एक पीड़ित ने  24,991 रुपए ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से किसी महिला द्वारा बैंक अधिकारी बनकर काल कर पीड़ित पर अपनी बातों के सम्मोहन से एक नहीं दो नही बल्की 6 बार OTP मांग कर कुल 24,991 रूपये विड्राल कर लिए.

वन टाइम पासवर्ड या OTP क्या है

वन टाइम पासवर्ड या OTP एक सुरक्षा संकेत है जो ऑनलाइन ट्रांजक्सन के समय बैंक द्वारा उसके ग्राहक के दिए गए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर आता है. जिससे की ऑनलाइन निकासी की प्रकिया पूर्ण होती है.

वन टाइम पासवर्ड या OTP का इस्तेमाल केवल एक बार ही किया जा सकता है. जिसके लिए एक निर्धारित समय तय होता है यदि समय के भीतर वो OTP का इस्तेमाल नहीं होता है तो वह किसी काम का नहीं रहता

बैंक द्वारा कभी भी फ़ोन कर ग्राहक से कभी भी OTP नही माँगा जाता है

OTP का इस्तेमाल क्यूँ किया जाता है

OTP एक सुरक्षा संकेत है जो सामान्य पासवर्ड यानि की जो पासवर्ड यूजर अपना अकाउंट बनाते वक़्त बनता हैं उससे बिलकुल अलग और सुरक्षित होता है.

जैसे की जब हम किसी भी वेबसाइट में अपना अकाउंट बनाते हैं तो हम अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाते हैं, यदि कोई व्यक्ति जो आपके जान पहचान का हो या फिर अगर किसी को आपका यूजरनेम और पासवर्ड या फिर कहे कि आपका ATM कार्ड नंबर पता हो तो वो भी आपके अकाउंट का इस्तेमाल कर गलत फायेदा उठा सकता है

इसलिए आज कल सभी बैंक, बहुत सारे ऑनलाइन शोपिंग वेबसाइट और ऑनलाइन रिचार्ज करने वाले वेबसाइट ने OTP का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जिससे उनके ग्राहक का अकाउंट सुरक्षित रह सके.

OTP आपके अकाउंट को सुरक्षित रखता है और को चोरी होने के खतरे से बचाता है.

--- रूपानन्द साव 


अन्य सम्बंधित खबरें