रिजर्व बैंक में निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

रिजर्व बैंक में निकली बम्पर भर्ती

भारतीय रिजर्व बैंक सेवा बोर्ड ने सहायक के पद के लिए भर्ती सूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 950 से पदों को भरा जाना है. अभ्यर्थी इन पदों पर संभावित 17 फरवरी से आवेदन कर पाएंगे. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 08 मार्च है. अधिसूचना के मुताबिक आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी आरबीआई की आधिकारिक साइट www.rbi.org.in को देख सकते हैं.

आयु सीमा:
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

शैक्षिक योग्यता:
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री न्यूनतम 50% के साथ पूरी की हो. इसके कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग की विशेषज्ञता हो. भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में एक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए या सशस्त्र बलों की मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा पूरी की हो और कम से कम 15 वर्षों तक सेना में सेवा की हो.


महत्वपूर्ण तिथियां:

कब जारी किया गया नोटिफिकेशन- 14 फरवरी 2022
आवेदन प्रक्रिया कब से होगी शुरू- 17 फरवरी 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख- 08 मार्च 2022
प्रारंभिक परीक्षा- 26 से 27 मार्च 2022



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें