गढ़फुलझर  हत्याकांड - पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध के चलत... - CG Sandesh

गढ़फुलझर हत्याकांड - पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध के चलते हुई थी हत्या

बसना : बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़फुलझर डीपापारा में 25-01-18 को हुए हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारे का पर्दाफाश कर दिया है.

ग्राम गढ़फुलझर डीपापारा में कैफूलो पति स्व. कर्तिको बरिहा अपने विधवा बहू साधनी बाई पति स्व. नंदकुमार एवं उसके बच्चे अविनाश बरिहा और अभिषेक बरिहा तथा लड़की अंजलीबरिहा के साथ रहते है साधनी बाई अपने दूर के रिश्तेदार अनुज बरिहा के साथ में रहती है.


मृतिका कैफुलो के बड़े लड़के नवीन बरिहा जो अपनी पत्नी के साथ दो माह पहले कमाने - खाने बरगढ़ गए है, उनका लड़का मुक्तेश्वर उर्फ़ भीम बरिहा उम्र 29 साल अपने घर में रहता था दोनों का घर एक ही आंगन में है


मुक्तेश्वर  बरिहा अपनी चाची साधनी के घर खाना खाता था, इसकी चाची साधनी का दूर के रिश्ते में चाचा अनुज से अवैध शारीरिक संबंध था तथा उसे विश्वास था कि उसकी चचेरी बहन अंजली से भी अनुज का अवैध संबंध है. यह अपने चाची को इस बात के लिए मना भी किया था. परन्तु वह नहीं मानी और अपना संबंध अनुज से बना कर राखी थी. कई बार घर में अनुज को अलग-अलग साधनी चाची व बहन अंजली के साथ अकेले में देखा था इस बात से वह बहुत ज्यादा गुस्सा था. गाँव के कई लोग भी इस बारें  इसे बोल चुके थे. जिसे सुनकर वह अपने आप को बेज्जती महसूस करता था


दिनांक 24-01-18 को करीब शाम 7:30 बजे  साधनी के घर खाना खाया और अपने कमरे में लेट गया. वह खाट के पास कुल्हाड़ी को रखा था, रात्रि करीब 10:30 बजे अपने कमरे से कुल्हाड़ी लेकर निकला, चाची के कमरे के सामने जाकर दरवाजा खटखटाया और खोलने के लिए बोला, उसकी दादी कैफुलो दरवाजा खोली तो यह सीधे अंदर जहाँ उसकी चाची साधनी सोई थी वहां गया और जमीन पर सो रहे उस पर कुल्हाड़ी से 4-5 बार वार किया. जब चोट की आवाज से उसकी चाची पाटा से उठी तब वह समझ गया की उसने अनुज को मारा है. इसके बाद चाची साधनी को कुल्हाड़ी से 3-4 बार मारा, जिससे वह जमीन में गिरकर बेहोश हो गयी.


यह देख कैफुलो जब उसे रोकने के लिए अंदर आई तो उसे धक्का मार कर जमीन में गिराने के बाद, उसके भी गर्दन पर कुल्हाड़ी से पूरी ताकत से मारा जो बेहोश हो गयी. जब उसने मुड़कर देखा तो दरवाजे के चबूतरे पर छोटा भाई अभिषेक बैठा था, उसके भी सिर पर कुल्हाड़ी से 2-3 बार मारा, तो वह भी गिरकर बेहोश हो गया.


फिर वह साधनी के कमरे से बहार निकला फिर कमरे में गया फिर बाड़ी की तरफ गया, फिर वापस कुल्हाड़ी लेकर घर के सामने से निकल गया कुल्हाड़ी को दाहिने हाथ से पकड़ा था जो खून से लथपथ था.


उसके बाद यह दिगंबर के घर के पास पहुँचा. दिगंबर उसकी माँ और उसकी बहन घर के सामने खड़े थे. वहां इसने इन तीनों को बोला - "प्यार से बोल रहा हु अपने घर चले जाओ नहीं तो तुम लोगों को भी मार दूंगा"  तब तीनों अपने घर चले गए. जिसके बाद वहां से वह दुधिपाली की तरफ चला गया और घूमता रहा.


कैफुलो बाई के गर्दन में चोट आने से 108 संजीवनी से शाशकीय अस्पताल बसना लाये जहाँ से उनको महासमुंद रिफर कर के ले जा रहे थे की रास्ते में अभिषेक की मौत हो गयी  साधनी और अनुज महासमुंद से रिफर करने पर मेकाहारा में भर्ती है.


आरोपी को दिनांक 26-1-18 को लुके छुपे हालत में पकड़ कर पूछताछ किया गया जिस पर उसने अपराध घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जगदंबा वस्त्रालय बंसुला के पास छुपाने की बात बताने  पर आरोपी द्वारा झाड़ी से निकालकर पेश करने पर खून से आलुद कुल्हाड़ी जप्त किया गया.


आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 307 भादवि का अपराध घटित करना पाए जाने पर 26-1-18 को रात्रि 11:19 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया.





अन्य सम्बंधित खबरें