रिजर्व बैंक में सहायक के पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

रिजर्व बैंक में सहायक के पदों पर निकली भर्ती

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश में आरबीआई के अलग-अलग ऑफिस में 950 पदों की बंपर भर्ती की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी से प्रारम्भ हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित की गई है.

शैक्षिक योग्यता:
इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है. विशेष भर्ती ऑफिस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार राज्य/ भर्ती ऑफिस के अंतर्गत आने वाले राज्य की भाषा अच्छे से आनी चाहिए.

आयु सीमा:
इन पदों में भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु गड़ना 1 फरवरी 2022 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में निर्धारित छुट प्रदान की जाएगी.

यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन – क्लिक करें

ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें – क्लिक करें


अन्य सम्बंधित खबरें