फूड एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने fssai.gov.in पर फूड एनालिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर 10 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते है.
ऐसे करें आवेदन
स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ऑफिशियल वेबसाइट fssai.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गये जॉब सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: वेबसाइट पर दिए गये अप्लाई बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट कर दें.
स्टेप 5: भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार तक वेतनमान दिया जाएगा. शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.