बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती - CG Sandesh

बैंक ऑफ बड़ौदा में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फ्रॉड रिस्क एंड रिस्क मैनेजमेंट विभाग में रेगुलर व कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से 15 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा में हेड या डिप्टी हेड, सीनियर मैनेजर और मैनेजर के पदों के लिए कुल 42 रिक्तियों का भरा जाएगा. रेगुलर पदों का प्रोबेशन पीरियड चयनित उम्मीदवार बैंक में शामिल होने की तारीख से 12 महीने (1 वर्ष) की अवधि के लिए रहेगा. जबकि कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर प्रोबेशन पीरियड चयनित उम्मीदवार बैंक में शामिल होने की तारीख से 06 महीने तक रहेगा. हालांकि अवधि बैंक के विकल्प पर बढ़ाई जा सकती है.

आयु सीमा :
हेड या डिप्टी हेड के लिए 32 से 55 वर्ष, सीनियर मैनेजर के लिए 27 से 40 वर्ष और मैनेजर पदों के लिए आयु सीमा 24 से 34 वर्ष के बीच होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी, डाटा सांइस में बीटेक, बीई, एमटेक से लेकर चार्टर्ड अकाउंट (सीए), कंपनी सेक्रेटरी (सीएस), मास्टर डिग्री कर चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स और एजुकेशनल क्वालिफिकेशन नोटिफिकेशन में देखें.

आवेदन शुल्क :
जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस या ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन पढ़ें – डाउनलोड


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें