शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में विद्यालयीन वार्षिकोत्सव"महक 2018" आयोजन हर्षोल्लास से किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्याम तांडी,अध्यक्ष के रूप में अमृत पटेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप गुप्ता,नरेंद्र साहू,सरस्वती देवधर चौहान,पुरुषोत्तम अग्रवाल,बिहारी अग्रवाल,महेंद्र बाघ,पुष्पक राठिया,अमृत जगत आदि उपस्थित थे.
प्राथमिक विभाग की ओर से गलती से मिस्टेक,ए बाउल,उड़ी उड़ी जाए,गोविन्दा रीमिक्स,आई लव माई इंडिया,माध्यमिक विभाग की ओर से छम छम डोला दे,अंगार मोती मोर दाई, बापू सेहत के लिए,दंगल दंगल,झर झर गिरे पानी,एवं उच्चतर माध्यमिक विभाग की ओर से वीणा वादिनी,वेलकम डांस,झारा झारा नेवता,अम्बे रानी,सर्वधर्म समभाव आधारित सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा,सरहद तुम्हें प्रणाम,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कंस दरबार में सुरक्षा दाता जीवनदाता हेलमेट, शिव तांडव,दिल दिया है जान भी देंगे,सुआ,कर्मा,डालखेई, पंजाबी रीमिक्स सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, खेल पढ़ाई,सांस्कृतिक, अनुशासन एवं उपस्थिति आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा बारहवीं के छात्र कु.छाया साहू जम्हारी को स्टूडेंट ऑफ द इयर से सम्मानित किया गया,कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों सहित ,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों, व पालकों का विशेष योगदान रहा,कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित चौरसिया एवं तकनीक संचालन सुशांत प्रधान और हरेश पटेल ने किया।














