सरायपाली - फर्जी पेपर देकर बाइक बेचने का मामला सामने आया - CG Sandesh

सरायपाली - फर्जी पेपर देकर बाइक बेचने का मामला सामने आया

सरायपाली - सोहेला के पास  रहने वाले मनोहर बंजारे ने दिनांक 1/2/18  को सरायपाली पुलिस थाने में धोखाधड़ी मामले में शिकायत दर्ज कराई, उनका कहना है कि पुखराज ऑटो सरायपाली द्वारा 23/4/18 को 23000 की नगद राशि देकर हीरो प्रो काले रंग की मोटर सायकल खरीदी थी, तथा शेष बची राशि उन्होंने समय पर दे दी थी.


अब उनका कहना है कि पुखराज ऑटो द्वारा उन्हें जो मोटर सायकल का रजिस्ट्रेशन पेपर दिया गया था, उस नंबर का  मोटर सायकल  रजिस्टर ही नहीं है, तथा वो मोटर सायकल भी उनके नाम पर नहीं है.उनको इस बात की जानकारी तब मिली जब उनकी मोटर सायकल दुर्घटना ग्रस्त होकर जाँच के लिए सोहेला थाना चली गयी.


जिसके बाद उन्होंने पुखराज ऑटो के संचालक तथा उनके स्टाप से संपर्क किया, जहाँ करीब 1 महीने से रजिस्ट्रेशन कार्ड  के नाम पर उनको गोलमोल जवाब दिया गया. जिसकी सुचना उन्होंने सरायपाली थाने में दी, पुलिस ने जब पुखराज ऑटो के संचालक से बात की तो उन्होंने माह भर के अंदर पेपर देने की बात कही. परन्तु माह भर बीत जाने के बाद भी जब उन्हें पेपर नहीं मिले तो उन्होंने 1/2/18 को सरायपाली थाने में शिकायत दर्ज कराकर धोखाधड़ी के मामले में उचित कार्यवाही करने की मांग की है



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें