बसना: युवक ने किया जहर सेवन, अस्पताल में ईलाज दे दौरान मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रेमड़ा में 18 मार्च को एक युवक ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. युवक की तबियत बिगड़ने पर उसे सेवाभवन अस्पताल जगदीशपुर में ईलाज के लिए ले जाया गया. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज महाकुर पिता सुदर्शन उम्र 27 साल ग्राम रेमड़ा का निवासी था. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें