बसना: अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 2 की मौत - CG Sandesh

बसना: अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 2 की मौत

बसना थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग घटनाओं में जहर सेवन करने से 2 की मौत हो गयी.

पहली घटना ग्राम तिलकपुर की है जहाँ 26 मार्च की सुबह करीब 5 बजे एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे ईलाज के लिए सेवाभवन अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज कुमार बघेल पिता आत्माराम उम्र 35 साल ग्राम तिलकपुर का निवासी था.

दूसरी घटना में ग्राम छुईपाली निवासी एक महिला ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत खराब होने पर उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

पुलिस ने बताया ग्राम छुईपाली निवासी देवमती चौहान पति जगतराम चौहान उम्र 62 साल ने 23 मार्च को अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों ही मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें