सरकारी नौकरी: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली बम्पर भर्ती - CG Sandesh

सरकारी नौकरी: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली बम्पर भर्ती

एसएससी ने 3 हज़ार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी. एमटीएस और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) दोनों पदों की भर्ती की जाएगी. इच्‍छुक उम्‍मीदवार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 है. वहीं इस भर्ती में पेपर-1 का आयोजन जुलाई 2022 में किया जाएगा.

एसएससी द्वारा जारी इस भर्ती में तहत नॉन टेक्निकल जैसे चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार आदि जैसे खाली पड़े विभिन्न पदों को भरा जाएगा. साथ में हवलदार के पदों पर भी भर्ती होगी.

शैक्षिक योग्यता
एसएससी द्वारा जारी इस भर्ती में आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.

आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु सीमा आयोग द्वारा कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष तय की गई है. इसके अलावा एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन - Download


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें