ट्रक बीच सड़क में पलटी , आवागमन बाधित रहा    - CG Sandesh

ट्रक बीच सड़क में पलटी , आवागमन बाधित रहा

महासमुंद / बसना/ नितिन गुप्ता 

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के भगतदेवरी के समीपस्थ ग्राम नारायणपुर के पास फोर लाइन मार्ग पर आज तड़के सुबह 4 बजे नागपुर से राउरकेला इलेक्ट्रानिक सामान तेज गति से जाती हुई कंटेनर ट्रक क्रमांक od 02 h 7163 बीच मे मार्ग में पलट गई , वही इस घटना से किसी के हताहत होने की खबर अभी प्राप्त नही हुई है मौके पर महासमुंद हाईवे पेट्रोलिंग क्रमांक 3 की टीम से सेप्र0आर0 भूपेंद्र डड़सेना भेखराम नायक सद्दाम कुर्रे,आरक्षक आर कुणाल साहू पहुँचे और पलटे ट्रक से चालक युवराज ठाकुर पिता छविराम ठाकुर 40 वर्ष छिंदवाड़ा (म् प्र)तथा कंडेक्टर को बसना अस्पताल इलाज के लिए पहुचाया वही थाने में जानकारी देने पर पुलिस भी घटना स्थल मुयायना करने पहुची बीच सड़क में इस दुर्घटना से आवागमन बाधित रहा, हाइवे पेट्रोलिंग एवं पुलिस दल हाइड्रा लाकर ट्रक को रोड के किनारे करवाया जा रहा है ।



अन्य सम्बंधित खबरें